सोनभद्र

जली विद्युत केबल, बंद हुआ आरओ प्लांट; भीषण गर्मी में बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैराही में स्थित आरओ प्लांट द्वितीय कई दिनों से बंद पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच स्वच्छ पेयजल उपलब्ध न होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
ग्रामीणों के अनुसार पिछले महीने हर घर नल योजना के तहत कराई गई खुदाई के दौरान जमीन के अंदर बिछाई गई विद्युत केबल क्षतिग्रस्त हो गई थी। काफी दिनों बाद केबल की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई थी, लेकिन अब एक बार फिर नई समस्या उत्पन्न हो गई है। इस बार आरओ प्लांट की बिजली आपूर्ति करने वाली केबल जल गई है, जिसके कारण प्लांट पूरी तरह बंद हो गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि आरओ प्लांट बंद होने से उन्हें पीने के पानी की व्यवस्था अन्य स्रोतों से करनी पड़ रही है। गर्मी के इस मौसम में स्वच्छ पेयजल न मिलने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।आरओ प्लांट के ऑपरेटर ने बताया कि विद्युत केबल जल जाने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे प्लांट संचालित नहीं हो पा रहा है।
ग्रामीण रामबली, सोमारू, हरिश्चंद्र, भोला, अत्रिलाल, फूलचंद, अशोक, संजय, देवेंद्र, अभिषेक, प्रीतम एवं विक्की सहित अन्य लोगों ने बिजली विभाग का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित करते हुए शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल कर आरओ प्लांट को चालू कराने की मांग की है।इस संबंध में एसडीओ से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हो सका।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App