सोनभद्र

समर सिंह गोंड का अवैध संबंध के कारण हुई हत्या, अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार दुद्धी क्षेत्राधिकारी राजेश राय के निकट पर्यवेक्षण में हत्या की घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। उक्त क्रम में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी धर्मेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व मे दुद्धी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुआ है। दुद्धी पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए मात्र 48 घंटे के भीतर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं आला कत्ल चाकू भी बरामद कर लिया गया।

वादी जय सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी महुअरिया, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र द्वारा अपने भाई समासिंह गोड़ की हत्या के संबंध में थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0-169/2026, धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु विशेष निर्देश दिए गए थे।

दुद्धी पुलिस द्वारा तत्परता एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विवेचना करते हुए घटना का सफल अनावरण किया गया। दिनांक 11.06.2026 को बघाड़ू भीसूर रोड स्थित प्रथम पुलिया के पास से अभियुक्त राजेन्द्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल एवं एक चाकू बरामद किया गया है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त राजेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी का मृतक समासिंह गोड़ पुत्र मोहन गोड़, निवासी महुअरिया, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र के साथ अवैध संबंध था। वह कई बार मृतक को अपनी पत्नी से दूर रहने के लिए मना कर चुका था, किन्तु मृतक उसकी बात नहीं मानता था। इसी कारण वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान एवं आक्रोशित था।
दिनांक 09.06.2026 को उसने योजनाबद्ध तरीके से मृतक को फोन कर लीलासी बुलाया। वहां दोनों ने शराब खरीदी तथा ग्राम मुरता स्थित खेमा नदी पुलिया के नीचे बैठकर शराब का सेवन किया। इसके पश्चात अभियुक्त ने अपने पास रखे चाकू एवं मौके पर पड़े पत्थर से हमला कर समासिंह गोड़ की हत्या कर दी।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1.राजेन्द्र विश्वकर्मा पुत्र बब्बन विश्वकर्मा
निवासी डुमरपान सोनावल बलरामपुर

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 भागीचन्द्र, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 महताब अहमद, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 खालिद खान, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सावन मेले की तैयारी को लेकर अजीरेश्वर महादेव मंदिर समिति की बैठक सम्पन्न कुएं में नहाने गई किशोरी का मिला शव म्योरपुर थानाध्यक्ष ने पत्रकारों के साथ किया बैठक भाजपा के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश चतुर्वेदी के निधन से सोनभद्र में शोक की लहर सोनभद्र ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील ओबरा की कार्यकारिणी का हुआ गठन अमरदीप बने तहसील अध्यक्ष बस और बाइक में टक्कर एक युवक घायल,रेफर *रेडिया ग्राम पंचायत मे असहाय एवं निराश्रित वृद्ध, विधवा, विकलांग महिलाओं को वितरित की गयी साड़ी* कोडार रोड में हुई दो मोटरसाइकिलो कि टक्कर,एक गम्भीर घायल राजस्व विभाग की अनदेखी से सरकारी भूमि पर अस्थाई कब्जा, डीएम से बेदखली की मांग *भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर*
Download App