सोनभद्र

मोदी सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर हनुमान मंदिर मे गूंजा सुंदरकांड पाठ

डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की बीजेपी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में डाला मंडल बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाजार स्थित हनुमान मंदिर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। इस दौरान मंदिर परिसर जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा।
बीजेपी डाला मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल ने मंदिर मे विराजमान सभी देवी देवताओं का पुष्प माला धूपबत्ती अगरबत्ती लड्डू का प्रसाद चढ़ाकर विधि विधान से पूजन अर्चन कर मंदिर परिसर मे सामूहिक सुंदरकांड पाठ का शुभांरभ कराया। कार्यक्रम मे पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी श्रद्धा के साथ पाठ मे शामिल हुये। सुंदरकांड पाठ के बाद भजन किर्तन व आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यकर्ताओ ने बजरंगबली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे केंद्र सरकार के सफल 12 वर्षों के लिए आभार जताया। साथ ही देश की सुख समृद्धि, शांति और विकास का कामना किया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, संतोष कुमार बबलू, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह पटेल, बृजेश पांडेय,चंद्रावती गोंड, विशाल कुमार, अवनीश देव पांडेय, राजेश पटेल, कन्हैया,विकास जैन आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App