सोनभद्र

भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए राहत बनी सनातन जनभावना समिति की प्याऊ सेवा

लिलासी पुलिस चौकी के पास नि:शुल्क शीतल जल की व्यवस्था, मानव सेवा का दिया संदेश

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

क्षेत्र में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच सामाजिक सरोकारों में अग्रणी संस्था सनातन जनभावना समिति ने जनहित में सराहनीय पहल करते हुए म्योरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लिलासी पुलिस चौकी के समीप नि:शुल्क शीतल जल (प्याऊ) सेवा की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य गर्मी से परेशान राहगीरों, ग्रामीणों एवं वाहन चालकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है।
गर्मी के इस मौसम में बाजार आने-जाने वाले लोगों को अक्सर पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए समिति ने व्यस्त मार्ग पर स्थित लिलासी पुलिस चौकी के पास मिट्टी के घड़ों (मटकों) के माध्यम से शीतल जल की व्यवस्था की है। प्याऊ शुरू होने के बाद राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को काफी राहत मिली है।

समिति के कार्यकर्ता नियमित रूप से मटकों में स्वच्छ एवं ठंडा पानी भरने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, ताकि किसी भी समय आने-जाने वाले लोगों को पानी की कमी न हो। लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया है।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। भीषण गर्मी के दौरान प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाना एक पुण्य कार्य है। उन्होंने कहा कि जब तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा, तब तक यह प्याऊ सेवा भी निरंतर संचालित की जाती रहेगी।
गौरतलब है कि सनातन जनभावना समिति (आरंगपानी, झरईलटोला, सोनभद्र) एक पंजीकृत संस्था (पंजीकरण संख्या: SON/07445/2025-2026) है, जो समय-समय पर सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज सेवा का कार्य करती रही है।
समिति की इस पहल की स्थानीय नागरिकों, राहगीरों तथा पुलिस प्रशासन ने प्रशंसा की है और जनहित में किए जा रहे इस कार्य के लिए समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App