सोनभद्र

रात के अंधेरे में भीषण आग से घर राख, तीन मोटरसाइकिल व चार साइकिल समेत गृहस्थी का सामान स्वाहा

गुरमा /सोनभद्र(ओम प्रकाश गुप्ता)

चोपन थाना क्षेत्र के सलखन बरवां टोला में बीती रात एक कच्चे मकान में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से घर में खड़ी तीन मोटरसाइकिल, चार साइकिल और गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि घर में मौजूद युवक सुरक्षित बच गया।

जानकारी के अनुसार, सलखन बरवां टोला निवासी रविंदर बिंद, पुत्र स्वर्गीय नागेश्वर बिंद, के घर में देर रात अचानक आग लग गई। घटना के समय रविंदर के माता-पिता इलाज के लिए वाराणसी गए हुए थे। घर में उनका पुत्र ही मौजूद था। उसने बताया कि रात में भोजन करने के बाद वह घर के बगल वाले कमरे में सो गया था। इसी दौरान करीब एक बजे कच्चे मकान से आग की लपटें उठने लगीं।

आग का पता चलते ही युवक ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जगाया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। देखते ही देखते घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

इस अग्निकांड में तीन मोटरसाइकिल, चार साइकिल, घरेलू उपयोग का सामान, कपड़े, बर्तन तथा अन्य जरूरी वस्तुएं पूरी तरह नष्ट हो गईं। घटना की सूचना तत्काल डायल पुलिस और चोपन थाना पुलिस को दे दी गई।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा आग लगने के कारणों की जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App