सोनभद्र

खून से लथपथ मिला युवक का शव, सिर कूच कर हुई हत्या

मदन मोहन तिवारी

दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के मुरता गांव में ठेमा नदी पुल के नीचे मंगलवार की शाम सिर कूच कर खुन से लथपथ हालात में शव मिला है। पुलिस घटना स्थल पहुँच कर शव को कब्जे में लेते हुए जांच में जुट गई है। मृतक के भाई जय सिंह व धर्मसिंह ने बताया कि घर में कच्चे का मकान का कार्य हो रहा था। सुबह से हम सभी परिवार जनों के साथ मिट्टी का गिलावा बनाकर मकान को बना रहा था। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे घर से बिना कुछ बताए निकला हुआ था। शाम करीब साढ़े तीन बजे सूचना मिला की मुरता गांव में ठेमा नदी के नीचे शव मिला है। सभी परिजन घटना स्थल पर पहुँच कर शव का शिनाख्त किये। शिनाख्त समर सिंह 26 पुत्र मोहन निवासी महुअरिया के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि छोटा भाई के सिर को बोल्डर से कूच कर हत्या किया गया है। दाहिना आँख भी निकाला गया है। हाथ भी कटा हुआ हालात में मिला है। गला भी रेतकर काटे गए हैं। शरीर को बुरी तरह से भयावह स्थिति में हत्या की गई है। घटना स्थल से टूटा हुआ चाकू भी बरामद हुई है। चाकू से आंख, हाथ, सिर व गला को बुरी तरह से काटकर हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ राजेश कुमार राय, कोतवाल धर्मेंद्र सिंह, म्योरपुर थानाध्यक्ष मय फोर्स घटना स्थल पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए दुद्धी भेज दिया। सीओ राजेश कुमार राय ने कहा कि घटना बहुत ही दर्दनाक हालात में हुई है। खून से लथपथ स्थिति में शव मिला है। कहा-कहा चोट है अभी कुछ कहा नही जा सकता है। पीएम होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस की टीम लगी हुई है, अपराधियों को किसी भी तरह से बख्सा नही जाएगा। फॉरेंसिक व एसओजी टीम बुलाई गई है। सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App