सोनभद्र

कुदरी पंचायत बनी ग्रामीण विकास का मॉडल, एक ही परिसर में मिल रहीं अनेक सुविधाएं

सामुदायिक भवन, अन्नपूर्णा भवन, स्वयं सहायता समूह की दुकानें और शौचालय की व्यवस्था से ग्रामीणों को मिल रही बड़ी राहत

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

म्योरपुर। स्थानीय विकास खंड की कुदरी ग्राम पंचायत ग्रामीण विकास और जनसुविधाओं का एक नया उदाहरण बनकर उभरी है। यहां एक ही परिसर में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी एवं सामुदायिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बीते दिनों इस बहुउद्देशीय परिसर का उद्घाटन जिलाधिकारी चर्चित गौड़, प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड, एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
पंचायत परिसर स्थित सामुदायिक भवन में ग्राम पंचायत से जुड़े सभी कार्यों का संचालन किया जा रहा है। यहां पंचायत सहायक के माध्यम से ग्रामीणों को जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, खतौनी सहित विभिन्न सरकारी दस्तावेजों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं अन्नपूर्णा भवन में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान संचालित है, जहां पात्र लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरित किया जाता है।

इसके अलावा प्रेरणा भवन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा संचालित दुकानों के माध्यम से उनके उत्पादों की बिक्री की जा रही है। परिसर में महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था वाला सामुदायिक शौचालय भी बनाया गया है।
इसी परिसर के निकट एक विशाल पंचायत भवन का निर्माण कार्य भी चल रहा है। इसके तैयार होने के बाद वर्तमान में सामुदायिक भवन में संचालित पंचायत कार्यालय नए भवन में स्थानांतरित कर दिया जाएगा, जिससे सामुदायिक भवन का उपयोग अन्य सामाजिक और सार्वजनिक गतिविधियों के लिए किया जा सकेगा।
ग्रामीणों का कहना है कि एक ही स्थान पर विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध होने से समय और धन दोनों की बचत हो रही है। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने इसे ग्रामीण आत्मनिर्भरता एवं सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए अन्य ग्राम पंचायतों में भी इस मॉडल को विकसित करने पर बल दिया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किशोर की मौत मामले में बिजली विभाग के जेई व एसडीओ पर मुकदमा दर्ज, पूर्व विधायक के पहल के बाद हुई कार... प्रधानमंत्री के सबसे लंबे कार्यकाल के मद्देनजर हुआ भजन कीर्तन दहेज हत्या मामले में पिता पुत्र गिरफ्तार रेलवे स्टेशन के यूपीएस इलेक्ट्रानिक रूम मे लगा आग सड़क की खुदाई कर दुकानो के सामने मलबा डालने से व्यापारियो मे आक्रोश बीजपुर पुलिस ने साइबर ठगी के 2000 रुपये कराए वापस क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) एवं सीईओ एनएसपीसीएल दिवाकर कौशिक का एनटीपीसी रिहंद दौरा रेणुकूट व्यापार मंडल का संगठन का हुआ विस्तार झूलते हाईवोल्टेज तार ने ली किशोर की जान, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम कुदरी पंचायत बनी ग्रामीण विकास का मॉडल, एक ही परिसर में मिल रहीं अनेक सुविधाएं
Download App