सोनभद्र

हाइवा और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, केबिन में फंसे घायल चालक सुरक्षित निकला

दुद्धी(मदनमोहन तिवारी)कोतवाली क्षेत्र के बिडर गांव में दुद्धी-हाथीनाला नेशनल हाईवे 39 मुख्य मार्ग पर मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय के ठीक सामने हाइवा और बॉडी ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में हाइवा चालक बुरी तरह घायल हो गया और केबिन में ही फंस गया। जिसे ग्रामीणों ने बड़ी सूझबूझ और कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। आमने-सामने की टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हाइवा ट्रक दुद्धी से हाथीनाला की तरफ जा रहा था। जबकि सामने से आ रहा खाली बॉडी ट्रक दुद्धी की ओर आ रहा था। जैसे ही दोनों वाहन बिड़र प्राथमिक विद्यालय के समीप पहुंचे। बॉडी ट्रक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में जाकर भीड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक केबिन में ही फंस गया।
हादसा होते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण और राहगीर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। काफी देर की कड़ी मशक्कत के बाद केबिन के हिस्से को काटकर घायल हाइवा चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घायल चालक की पहचान सुरेंद्र 30 पुत्र रमेश निवासी टेढ़ा थाना दुद्धी के रूप में हुई है। इस हादसे में सुरेंद्र का एक पैर गंभीर रूप से फ्रैक्चर हो गया है।।वही बॉडी ट्रक ड्राइवर बाल बाल बच गया। घायलावस्था को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने पैर में फ्रैक्चर को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App