सोनभद्र

जुआ खेलते 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, नगदी, मोबाइल और 11 बाइक बरामद

दुद्धी(मदनमोहन तिवारी) पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर पुलिस टीम को जुवेरियों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। सोमवार की देर शाम दुद्धी नगर रेलवे स्टेशन के पश्चिम की ओर डूमरडीहा के रेलवे लाइन पुलिया के नीचे नहर के पास छापेमारी कर जुआ खेलते हुए कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने अभियुक्तों के पास से 52 ताश के पत्ते, ₹12,320 नगद, 4 मोबाइल फोन और मौके से 11 लावारिस दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस ने पीर मोहम्मद पुत्र स्व. अहमद, निवासी: वार्ड नं 09, कस्बा दुद्धी, असलम, पुत्र अजीम शाह डुमरडीहा, बृजेश कुमार पुत्र दयाशंकर कुशवाहा रजखड़, मकसूद अहमद पुत्र स्व. साबिर शाह वार्ड नं 09 कस्बा दुद्धी, लवकुश कुमार पुत्र संजय कुमार खजुरी, जितेन्द्र सोनी पुत्र सत्यनारायण सेठ वार्ड नं 09 कस्बा दुद्धी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए भेज दिया है। पुलिस की टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, उ0नि0 हरिकेश राम आजाद, हेड कांस्टेबल, सर्वेश कुमार सिंह, महताब, मो0 खालिद, रिजर्व कांस्टेबल शिवम् द्विवेदी और धर्मपाल शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App