सोनभद्र

ग्लोबल हॉस्पिटल प्रकरण: फरार डॉक्टर पर 25 हजार, नर्स पर 10 हजार का इनाम घोषित

कोन/सोनभद्र। (आनन्द जायसवाल)
कोन स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल एण्ड सर्जिकल सेंटर में प्रसव के दौरान महिला की मौत के बाद दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे डॉक्टर एवं नर्स की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने इनाम घोषित किया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी अथवा उनके संबंध में सटीक सूचना देने वालों को पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
पुलिस के अनुसार मुकदमा अपराध संख्या 104/2026, धारा 105, 318(4) बीएनएस एवं धारा 34 राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी फरार पाए गए, जिसके चलते उनकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया गया है।
फरार आरोपी डॉ. नसीम अहमद पुत्र सरफुद्दीन निवासी खरौदी, थाना कोन, जनपद सोनभद्र पर 25 हजार रुपये तथा सलमा पत्नी आसिफ मोहम्मद निवासी देवाटन, थाना कोन, जनपद सोनभद्र पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि कोन बाजार स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल एण्ड सर्जिकल सेंटर में प्रसव के लिए भर्ती कराई गई एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने जांच शुरू की थी तथा अस्पताल को सील कर दिया गया था।
पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि आरोपियों के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App