सोनभद्र

कलम के सिपाही अगर सो गए तो वतन के मसीहा वतन बेच देगे – कवि कमलेश राजहंस

अनपरा/सोनभद्र हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर होटल श्री राम इंटरनेशनल में आयोजित संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ।इस अवसर पर ऊर्जांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार आर पी सिंह, महासचिव चंद्रमौली मिश्र, कोषाध्यक्ष रंग बहादुर यादव द्वारा अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय कवि साहित्यकार कमलेश राजहंस ने अपने संबोधन में कहा कि न्याय और पत्रकारिता जिस दिन झूठ बोलना शुरू कर देगी उस दिन से राष्ट्र की आत्मा और नींव कमजोर होने लगेगी।हिंदी पत्रकारिता ने पिछले 200 वर्षों में समाज को दिशा देने, लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और जनसरोकारों को आवाज देने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।मीडिया की अंधी सियासी चाटुकारिता लोकतंत्र को कमजोर और समाज को विचारहीन बना सकती है। विशिष्ठ अतिथि समाजसेवी दिलीप मिश्र ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में पत्रकारिता की जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई हैं तथा मीडिया को निष्पक्षता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करना चाहिए।पत्रकार चंद्रमौली मिश्र ने पत्रकारिता की जन्म व भूमिका को सराहनीय बताया।
कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने देश के सामाजिक एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में ऐतिहासिक योगदान दिया है। उन्होंने पत्रकारिता को समाज का दर्पण बताते हुए निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल दिया।इस अवसर पर पत्रकार अजय दुबेदी, विक्रम सिंह सोढ़ी,रग बहादुर यादव,उमेश सिंह,गजेंद्र गुप्ता,मीडिया प्रभारी रोशन शर्मा,बबलू पांडेय,अरमान खान,अशोक गोयल,विजय विश्वकर्मा,रोहित विश्वकर्मा,जगरनाथ वैश्य आदि लोग मौजूद रहे।संचालन आर पी सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App