सोनभद्र

चोपन पुलिस और एसओजी ने मुठभेड़ मे मादक पदार्थ तस्कर को किया गिरफ्तार, 58.75 लाख का मादक पदार्थ असलहा बरामद

चोपन/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) चोपन पुलिस और एसओजी ने मुठभेड़ मे मादक पदार्थ तस्कर को किया गिरफ्तार, 58.75 लाख का मादक पदार्थ असलहा बरामद।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराधियों एवं मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे चोपन पुलिस, राबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध सफेद रंग की कार को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु चालक द्वारा वाहन को तेज गति से भगाते हुए भागने का प्रयास किया गया। पीछा करने पर आरोपी द्वारा पुलिस वाहन को कई बार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस दौरान सलखन क्षेत्र में एसओजी का वाहन खराब हो गया, जिस पर स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार मोदनवाल पुत्र विप्रराज निवासी सलखन चोपन द्वारा तत्काल अपनी निजी स्विफ्ट डिजायर कार उपलब्ध कराकर पुलिस टीम की सहायता किया गया।

पुलिस टीम द्वारा लगातार पीछा करते हुए विरंजुआ रामपुर बरकोनिया क्षेत्र मे घेराबंदी किया गया। पुलिस द्वारा लगातार पीछा किए जाने के दौरान आरोपी ने पुलिस पार्टी को दिखाकर नोटों की गड्डिया भ्रमित करने के उद्देश्य से फेका लेकिन पुलिस पार्टी द्वारा पीछा नही छोड़ा गया जिस पर अभियुक्त गण द्वारा अपनी गाड़ी बैककर प्रदीप मोदनवाल की प्राइवेट गाड़ी मे भी टक्कर मार दिया गया फिर भी पुलिस पार्टी द्वारा पीछा नही छोड़ा गया और अपनी घेराबंदी मजबूत की गई जिस पर स्वयं को घिरा हुआ देखकर आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग किया गया। आत्मरक्षा मे पुलिस द्वारा की गई जवाबी कारवाई मे प्रिंस पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ख्वाजके लुधियाना पैर मे गोली लगने से घायल हो गया जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसका एक अन्य साथी अंधेरे एवं पहाड़ी क्षेत्र का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

घायल आरोपी को उपचार हेतु पुलिस अभिरक्षा मे अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। मौके का निरीक्षण उच्चाधिकारीगण द्वारा किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना चोपन पर मुकदमा अपराध संख्या 212/2026, धारा 109(1) विधिक कारवाई किया जा रहा है।

आरोपी ने बताया कि वह उक्त मादक पदार्थ डाल्टनगंज से खरीदकर लुधियाना ले जा रहा था तथा इसी कार्य से आजीविका अर्जित करता था।

बरामदगी का विवरण
03 किलोग्राम अफीम (अनुमानित कीमत15,00,000)
225 किलोग्राम डोडा (अनुमानित कीमत 33,75,000)
होंडा सिटी कार संख्या DL4CNC5316 (अनुमानित कीमत 10,00,000)
एक तमंचा .315 बोर
एक खोखा कारतूस
एक जिंदा कारतूस

अभियान के दौरान स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार मोदनवाल पुत्र विप्रराज निवासी सलखन, थाना चोपन द्वारा अदम्य साहस एवं तत्परता का परिचय देते हुए अपनी निजी कार पुलिस टीम को उपलब्ध कराई गई, जिससे अभियुक्तों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। उनके इस सराहनीय सहयोग के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा ₹10,000 नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक श्री गोपाल जी गुप्ता, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र मय पुलिस टीम।
प्रभारी निरीक्षक एसओजी श्री नागेश कुमार सिंह, जनपद सोनभद्र मय पुलिस टीम।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App