सोनभद्र

म्योरपुर मे हुये हत्या का हुआ खुलासा कलयुगी पुत्र निकला हत्यारा आला कत्ल के साथ गिरफ्तार

म्योरपुर (सोनभद्र)

थाना म्योरपुर क्षेत्र के कुण्डाडीह गांव में हुए चर्चित राजदेव सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में मृतक का पुत्र ही पिता का हत्यारा निकला। पुलिस ने आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त सर्जिकल ब्लेड, खून से सना पत्थर, मोटरसाइकिल की चाबी तथा जले हुए खूनालूदा कपड़ों की राख बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत म्योरपुर पुलिस ने मामले की गहन जांच की। 29 मई को कुण्डाडीह निवासी राजदेव सिंह का शव कटौंधी जंगल क्षेत्र में मिला था। घटना के संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विवेचना के दौरान पुलिस को मृतक के पुत्र रवि कुमार की भूमिका संदिग्ध लगी। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसके पिता के एक महिला से कथित अवैध संबंधों को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बात से वह मानसिक रूप से आक्रोशित था।
आरोपी ने बताया कि 29 मई को वह अपने पिता को जमीन दिखाने के बहाने जंगल में ले गया। वहां सुनसान स्थान पर पहले गमछे से दबाव बनाकर उन्हें गिराया, फिर पत्थर से सिर पर वार किया और सर्जिकल ब्लेड से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया तथा पुलिस को गुमराह करने के लिए स्वयं अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद कर लिया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में साक्ष्य नष्ट करने की धारा भी बढ़ाई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App