सोनभद्र

महुली में अनियंत्रित कार की टक्कर से युवक गंभीर घायल

विंढमगंज /सोनभद्र(सुमन गुप्ता)

थाना क्षेत्र विंढमगंज के ग्राम महुली में शनिवार रात्रि लगभग 10:45 बजे एक सड़क दुर्घटना में 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब एक नया चालक कार चलाने का अभ्यास कर रहा था और वाहन से नियंत्रण खो बैठा।

जानकारी के अनुसार घायल युवक शिवम कुमार गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता (उम्र लगभग 17 वर्ष) है। बताया जा रहा है कि हुंडई कार संख्या UP64AX8666 को एक नया चालक चला रहा था, जो वाहन चलाना सीख रहा था। इसी दौरान चालक ने कथित रूप से ब्रेक की जगह एक्सलेटर दबा दिया, जिससे कार अनियंत्रित हो गई और युवक उसकी चपेट में आ गया।

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल पर एकत्र हो गए। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-39) के किनारे स्थित ग्राम महुली में हुआ।

सूचना मिलते ही विंढमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धि भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराने और बिना पर्याप्त प्रशिक्षण के सार्वजनिक मार्गों पर वाहन चलाने पर रोक लगाने की मांग की है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App