सोनभद्र

दुकान से समान लेकर लौट रहे युवक को अनियंत्रित ट्रक ने कुचला, ऑन द स्पॉट मौत

विंधमगंज सोनभद्र( सुमन गुप्ता)
विन्ध्यमगंज थाना छेत्र के जोरूखाड़ गांव निवासी 23वर्षीय चंद्रमणि यादव उर्फ़ पारस पुत्र खुशिहाल यादव सोमवार कि रात्रि करीब नौ बजे घर से कुछ दुरी पर घरेलू खर्च के लिए कुछ सामान लेने गया था जिसमे बताया जा रहा है कि दुकान से सामान लेकर अपने घर बापस लौट रहा था इसी दौरान दूधी विन्ध्यमगंज रीवा रांची मार्ग जोरूखाड़ गांव के समीप जे पी इंटर कालेज के पास दूधी से विन्ध्यमगंज कि तरफ जा रहा तेज रफ्तार ट्रक ने कुचलते हुए मौके से फरार हो गया हलाकि कि ग्राम प्रधान विमल यादव कि सुचना पर विन्ध्यमगंज पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए दुर्घटना ग्रस्त ट्रक को घेरकर पकड़ लिया लेकिन ट्रक चालक अँधेरे का फायदा उठाते हुए ट्रक खड़ा कर दूसरे गेट से फरार हो गया
इधर दुर्घटना से आक्रोषित ग्रामीणों ने रीवा रांची मार्ग कुछ देर के लिए जाम कर दिया गया लेकिन ग्राम प्रधान व कुछ मानिंद लोगो के समझाने से ग्रामीणों ने जाम हटा दिया तब तक सुचना पर पहुँचे विन्ध्यमगज थाने के उप निरीक्षक नंदकिशोर यादव ने मय फ़ोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए दूधी भेज दिया
बताया जाता है कि मृतक अपने पिता का बड़ा लड़का था जिसकी शादी अभी इसी महीने 12मई को झारखण्ड राज्य के धुरकी थाना छेत्र मे कदवा गांव मे हुई थी इधर इस अचानक हुए घटना से घर परिवार के साथ साथ पुरे गांव मे भी मातम छाया हुआ है मृतक के पत्नी और मा दोनों लोगों का रो रोकर बेहोसी कि स्थित आ जा रहीं है

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App