सोनभद्र

कोन कस्बा का ट्रांसफार्मर जला लोग भीषण गर्मी मे लोग परेशान पानी की संकट गहराया

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) कोन कस्बा मे 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से कस्बे में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली आपूर्ति ठप होने से हजारों लोगों की परेशानियां बढ़ गईं। पूरी रात लोग गर्मी से बेहाल रहे, वहीं पेयजल संकट ने स्थिति को और गंभीर बना दिया।
ट्रांसफार्मर जलते ही कस्बा के कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद हो जाने से लोगों को रातभर जागकर समय बिताना पड़ा। गर्मी के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं रहने से पानी की मोटर भी बंद हो गई, जिससे अधिकांश घरों की टंकियां खाली हो गईं और लोगों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कस्बा में लंबे समय से लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। अत्यधिक लोड के चलते ट्रांसफार्मर पर दबाव बढ़ता गया, जिसके कारण यह घटना हुई।बिजली संकट के चलते कस्बा में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित नजर आया लोग जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल होने की आस लगाए बैठे है,ताकि इस भीषण गर्मी से जल्द राहत मिल सके।वही ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिलते ही इस भीषण गर्मी को देखते हुए विभागीय जेई ने तत्काल ही ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
वही बिजली विभाग के जेई गजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने की प्रक्रिया को शुरू कर दी गई है जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है उम्मीद है कि मंगलवार शाम या बुधवार की सुबह तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App