सोनभद्र

पुण्य प्रसून और साइबर टीम ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस तैयार कराने के आरोपी को किया गिरफ्तार

अनपरा/सोनभद्र पुण्य प्रसून और साइबर टीम ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस तैयार कराने के आरोपी को किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण मे अनपरा पुलिस एवं साइबर टीम ने कारवाई करते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार कराने के प्रकरण में फरार आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है।

थाना अनपरा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 54/2026 धारा 318(4), 319(2), 336(3) बीएनएस से संबंधित फरार आरोपी मोहम्मद राशिद पुत्र मुमताज अहमद निवासी कुढ़हेली टोला बलबाही पलासी अररिया बिहार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के संबंध मे माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अररिया बिहार से 72 घंटे का ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर थाना अनपरा लाया गया जिसे आवश्यक वैधानिक कारवाई के बाद माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।

जांच के दौरान प्रकाश में आया कि मोहम्मद राशिद द्वारा कूटरचना कर फर्जी तरीके से वादी के ड्राइविंग लाइसेंस संख्या UP6420140003598 पर अपना नाम, पता एवं फोटो अंकित कराते हुए DTO नागपुर महाराष्ट्र एवं DTO सिवान बिहार से फर्जी अभिलेख तैयार कराए गए थे।

गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. प्र0नि0 प्रणय प्रसून श्रीवास्तव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
2. निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी प्रभारी साइबर थाना सोनभद्र।
3. एसआई संतोष सिंह थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
4. हे का शिवनन्दन सिंह साइबर थाना सोनभद्र।
5. का अजीत यादव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App