सोनभद्र

चाचीकला के ग्राम नरहटी एवं चाची खुर्द मे एक सप्ताह से बिजली ठप ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) कोन विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चाचीकला के ग्राम नरहटी एवं चाची खुर्द में पिछले सप्ताह आए तेज आंधी तूफान के बाद से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जानकारी के अनुसार कोन सबस्टेशन से जाने वाली विद्युत लाइन में बनखेता के पास करीब पांच बिजली के खंभे टूटकर गिर गए थे, जिसके कारण पिछले सात दिनों से पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित है।
बिजली न रहने से लगभग 1500 की आबादी वाले ग्राम नरहटी सहित आसपास के गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों को पानी भरने और दैनिक कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है।
ग्रामीणो का आरोप है कि जब वे बिजली विभाग के कर्मचारियों से संपर्क करने के लिए फोन करते हैं तो कर्मचारी फोन तक नहीं उठाते। इससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द बिजली बहाल करने की मांग की।
ग्रामीण अविनाश कुमार, रामआश्रय गुप्त, राकेश कुमार, सचिन कुमार, रितेश कुमार, राजमन, सुरेश बैगा आदि ने बताया कि एक सप्ताह से बिजली न रहने के कारण गांव में भारी संकट उत्पन्न हो गया है। विभाग की लापरवाही से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं विद्युत विभाग से शीघ्र टूटे खंभों को बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App