सोनभद्र

बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों व शिक्षक संकुलो को किया गया सम्मानित

ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

कोन/सोनभद्र।ब्लॉक संसाधन केंद्र कोन पर खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार की अध्यक्षता एवं ARP दिलीप चौरसिया के कुशल मार्गदर्शन में मासिक शिक्षक बैठक एवं शिक्षक/शिक्षक संकुल सम्मान समारोह का आयोजन किया गयाl जिसमें अप्रैल माह की जिला रैंकिंग में कोन ब्लॉक को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया l तथा मई माह की सभी बिंदुओं की समीक्षा की गई तथा शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गयाl
*नवीन नामांकन में* उच्च प्राथमिक विद्यालय कोन , प्राथमिक विद्यालय नूरीनगर, उच्च प्राथमिक विद्यालय कचनरवा, प्राथमिक विद्यालय बहुआरा,प्राथमिक विद्यालय सेमरहवादामर के प्रधानाध्यापकों को
सर्वाधिक निपुण छात्रों वाले प्रथम पांच विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों क्रमशः
प्राथमिक विद्यालय फुंदनाडंडी से रोहित पुरवार, उच्च प्राथमिक विद्यालय रोरवा से प्रीतेश कुमार जौहरी, कंपोजिट विद्यालय पिंडारी से द्रवेन्द्र राव,उच्च प्राथमिक विद्यालय कुशवाहाटोला से शिवराज को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया वही
ओवरऑल ब्लॉक रैंकिंग में प्राथमिक विद्यालय सननवादामर, प्राथमिक विद्यालय कोहबड़वा, प्राथमिक विद्यालय बहुआरा, प्राथमिक विद्यालय निमियाडीह, प्राथमिक विद्यालय टेढ़वातेंन, प्राथमिक विद्यालय भटंगवा,उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमरहवादामर, प्राथमिक विद्यालय बगिया, प्राथमिक विद्यालय अड़गुड,प्राथमिक विद्यालय बरियाती के प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।

ब्लॉक स्तरीय संकुल रैंकिंग में
94.6 प्रतिशत अंकों के साथ अविनाश कुमार प्रथम,93.9 प्रतिशत अंकों के साथ रामकिशुन द्वितीय ,93.6 प्रतिशत अंकों के साथ श्रीकांत जायसवाल तृतीय, 92.4 प्रतिशत अंकों के साथ जगदीश्वर चतुर्थ तथा 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ रामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने पांचवां स्थान प्राप्त किया l
ओवरऑल रिजल्ट के आधार पर सभी पाँच न्याय पंचायतों में से कोन न्याय पंचायत ने ब्लॉक में शीर्ष स्थान प्राप्त कियाl
खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ने कहा हम बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने से अन्य शिक्षकों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।उन्होंने कहा कि ब्लॉक के शिक्षकों के मेहनत से ही शिक्षा के क्षेत्र में कोन ब्लॉक को अप्रैल माह में जिले में नम्बर एक रैंक प्राप्त किया था।उन्होंने शिक्षकों से उम्मीद जताया कि जब मई माह की रैंकिंग जारी होगी तो उम्मीद है कि कोन पुनः नंबर एक रैंक प्राप्त करेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App