सोनभद्र

एनटीपीसी रिहन्द में श्रमिकों पर केबल चोरी का आरोप,पुलिस जांच में जूटी

— श्रमिको ने लगाया मारपीट का आरोप

— गहन सुरक्षा के घेरे से एफजीडी साईड से केबल चोरी का मामला आया प्रकाश में

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) एनटीपीसी रिहंद परियोजना परिसर में कार्यरत मित्सुबिसी कम्पनी के अनुबंधित कम्पनी पावर ट्रॉनिक्स स्टेज 2 और 3 के एफजीडी साईट पर केबल रैक पर कार्य करने के दौरान कई किलोमिटर कीमती केबल चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है।

श्रमिको ने बताया की गत शुक्रवार की शाम केबल रैक से केबल चोरी होनी की बात आई है। शनिवार को पावर टॉनिक्स कम्पनी के साईड से कुछ श्रमिकों को सी आई एस एफ के जवान लाकर गोपनीय कक्ष में चोरी के संदर्भ में पुक्ष ताक्ष किए थे । सोमवार को एफजीडी साईड से कई दर्जन श्रमिक गोल बंद होकर मेट्रियल गेट के पास पहुंच कर सीआई एस एफ के जवानों पर पूक्ष ताक्ष के दौरान मारने पीटने का आरोप लगाने लगे। बबाल बढ़ता देख सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस श्रमिको को कार्रवाई का अश्वासन देकर थाने ले आई। तब जाकर मामला शांत हुआ। कई दर्जन श्रमिक थाने पहुंच कर आप बीती बताई।

मामले को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए एस एच ओ राजेश सिंह ने श्रमिको को कहा कि जिसके साथ मारपीट हुई हैं वह लिखित तहरीर दे और मै जांच करके उसपे कार्यवाही करूँगा। लेकिन समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई तहरीर नही दी गई थी।इस बाबत एस एच ओ, राजेश सिंह ने बताया की अभी तक कोई श्रमिक तहरीर नही दिया है। अगर तहरीर मिलती है। तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। गहन सुरक्षा घेरा में चोरी होने की बात संभव नहीं है। कोई चोरी की शिकायत करता है। तो जांच की जाएगी। सी आई एस एफ के मीडिया प्रभारी दीपक पाण्डेय ने बताया की चोरी की शिकायत मैनेजमेंट द्वारा शिकायत मिली थीं जिस पर हम लोग कम्पनी के कुछ श्रमिकों को लाकर पूछताछ किए है। मारपीट का मनगढ़ंत आरोप लगा रहें है। जो निराधार है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App