सोनभद्र

वट सावित्री पूजा में महिलाओं ने अपने पति के दीर्घायु होने की मंगल कामना की

बरगद के वृक्ष के नीचे प्रातः से ही सुहागन महिलाओं ने अनुष्ठान किया शुरूदुद्धी,सोनभद्र- (मदन मोहन तिवारी) सावित्री व सत्यवान की सत्य कथा पर आधारित बट सावित्री पूजा का प्रचलन सुहागन महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को इस पर्व को महिलाओं ने धूमधाम से मनाया। प्रातः से ही नगर तथा आस-पास के क्षेत्रों की सुहागन महिलाएं बरगद के वृक्ष के नीचे जुटकर, अपने पति की दीर्घायु होने की मंगल कामनाओं के साथ विविध अनुष्ठान में लीन हो गईं। सनातन धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए इस पर्व का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि सावित्री ने अपनी पतिव्रता धर्म के कठिन तप से यमराज को प्रभावित कर अपने प्राणप्रिय पति सत्यवान का जीवन वरदान स्वरूप मांग लायी थी। इस सत्य कथा से प्रभावित असंख्य सुहागिन महिलाएं इस पर्व पर अपने पति के प्राणों की रक्षा एवं दीर्घायु होने के लिए करती हैं।शनिवार को नगर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस एवं जीआईसी खेल मैदान के पास स्थित प्राचीन बरगद वृक्ष के नीचे सैकड़ो महिलाओं ने व्रत रखकर अनुष्ठान किया। इस दौरान पेड़ की परिक्रमा करते हुए कच्चे धागे का सूत लपेटकर, पति के दीर्घायु होने का वर मांगा। वहीं समूह में बैठकर महिलाएं पुरोहित द्वारा सत्यवान व सावित्री कथा का श्रवण किया। इस पर्व में नई-नवेली दुल्हनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जो आकर्षण का केन्द्र रहा। नगर के दोनों बट वृक्ष स्थान पर ब्रतधारी महिलाओं के अनुष्ठान,परिक्रमा व हवन- पूजन हेतु साफ सफाई, पानी टैंकर व टेंट सामियाना कुर्सी आदि की व्यवस्था चेयरमैन कमलेश मोहन एवं समाजसेवी पंकज कुमार बुल्लू व संदीप गुप्ता द्वारा की गई थी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App