सोनभद्र

वट सावित्री व्रत पर सुहागिनों ने की पति की दीर्घायु की कामना

विंढमगंज/सोनभद्र(सुमन गुप्ता)
वट सावित्री व्रत के अवसर पर शनिवार को क्षेत्र की सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के साथ श्रद्धा एवं विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। सनातन परंपरा में इस व्रत को करवा चौथ के समान महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि सावित्री ने अपने तप और व्रत के प्रभाव से यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे।

थाना परिसर से सटे बुटबेढ़वा स्थित हनुमान मंदिर तथा सलैयाडीह ग्राम पंचायत के काली मंदिर में वट सावित्री पूजा के दौरान श्रद्धालु महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। हनुमान मंदिर के पुजारी आनंद कुमार दुबे एवं काली मंदिर के पुजारी बबलू तिवारी ने महिलाओं को वट सावित्री व्रत की कथा सुनाई।
सुबह से दोपहर बाद तक महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की तथा अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना की। पूजा स्थलों पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App