सोनभद्र

डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर बारात में मारपीट, पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैराही में गुरुवार की रात चागा गांव से आई बारात में डीजे पर मनपसंद गीत बजाने को लेकर बारातियों और घरातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट होते देख कई बाराती इधर-उधर भाग खड़े हुए।
स्थिति बिगड़ने पर घरातियों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद शुक्रवार भोर में पुलिस की मौजूदगी और संरक्षण में विवाह की रस्में सम्पन्न कराई गईं।
ग्रामीण सीताराम ने बताया कि कुछ युवक शराब के नशे में धुत थे और डीजे पर अपनी-अपनी पसंद के गाने बजाने की जिद कर रहे थे। एक साथ कई युवकों की फरमाइश पूरी नहीं हो पाने पर विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान करीब आधा दर्जन युवकों को चोटें आईं।
सामाजिक कार्यकर्ता रामचंद्र दुबे ने कहा कि युवाओं में बढ़ता शराब का प्रचलन इस तरह के विवादों का मुख्य कारण बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक जागरूकता के माध्यम से इस पर रोक लगाने की जरूरत है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर बारात में मारपीट, पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी एडिशनल एसपी ने पिपरी में विवेचकों के साथ बैठक कर विवेचनाओं, निरोधात्मक कारवाई बीट पुलिसिंग का समीक्ष... आंधी-तूफान से ध्वस्त बिजली व्यवस्था, 48 घंटे बाद भी कोन विद्युत उपकेंद्र तक नहीं पहुंच सकी 33 हजार व... थाना कोन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार आंधी-तूफान में जान गंवाने वाले महेंद्र चेरो के परिजनों से मिले राज्यमंत्री व सदर विधायक वाहन पोर्टल मे तकनीकी खराबी से परिवहन सेवाए प्रभावित वाहन स्वामी धैर्य पूर्वक ले काम - एआरटीओ अखिलेश मिश्रा का चला नशे के सौदागरो पे डंडा 4 लाख के गाजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार आंधी तूफान से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं विद्युत आपूर्ति बहाली के निर्देश तूफान मे टूटा नकतवार झारखंड बार्डर का प्रवेश द्वार, आवागमन बाधित तेज आंधी पानी से जनजीवन अस्त व्यस्त पेड़ गिरने से युवक की मौत
Download App