एडिशनल एसपी ने पिपरी में विवेचकों के साथ बैठक कर विवेचनाओं, निरोधात्मक कारवाई बीट पुलिसिंग का समीक्षा किया

पिपरी/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) एडिशनल एसपी ने पिपरी में विवेचकों के साथ बैठक कर विवेचनाओं, निरोधात्मक कारवाई बीट पुलिसिंग का समीक्षा किया।
एडिशनल एसपी अनिल कुमार ने पिपरी थाना पर विवेचकों के साथ बैठक किया। बैठक के दौरान लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा करते हुए विवेचकों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध विवेचना सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध एवं अन्य संवेदनशील प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
उन्होने निरोधात्मक कारवाई की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। हिस्ट्रीशीटरों, वांछित अभियुक्तों एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने तथा नियमित रूप से सत्यापन एवं चेकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक के दौरान थाना के समस्त बीट आरक्षियों को बुलाकर उन्हें शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा दिए गए निर्देशों से अवगत कराया गया। बीट पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने, आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा क्षेत्र में सतत भ्रमणशील रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त थाना परिसर, अभिलेखों, सीसीटीएनएस कार्य, अपराध रजिस्टर, मालखाना एवं अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई तथा अभिलेखों को अद्यतन रखने, थाना परिसर की साफ सफाई बनाए रखने एवं जनसुनवाई में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।




