सोनभद्र

तेज आंधी पानी से जनजीवन अस्त व्यस्त पेड़ गिरने से युवक की मौत

वैनी/सोनभद्र ( राजन गुप्ता)
रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत
बुधवार के रात्रि तेज आंधी तुफान से विकास खंड नगवां में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया दर्जनों कि संख्या में पेड़ गिर गया तो वहीं पकरहट खलियारी मार्ग पर जगह जगह सड़क अवरुद्ध हो गया जिससे घंटों जाम कि स्थिति बनी रही
वहीं एक युवक पर पेड़ गीरने से मौत हो गई जहां हड़कंप मच गया रायपुर थाना क्षेत्र के पवनी गांव निवासी महेंद्र चेरो पिता कल्लू चेरो उम्र 24 वर्ष बाइक से राबर्ट्सगंज से मजदूरी काम कर के घर आ रहा था तेज़ आंधी के कारण पन्नुगंज थाना क्षेत्र के खड़ुई गांव के पास सड़क के किनारे एक पेड़ के पास रुक गया फिर वहां से वह भागते समय पेड़ युवक पर गिर गया जिससे वह दब गया कुछ समय पश्चात आस पास के लोगों ने उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तीयरा लें जाया गया जहां डाक्टर ने देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया वहीं पौनी स्टेट बैंक के समने डोम धरकार जाति के करन राजा सोनू निर्मल ग्यान राहुल किस्मतिया राजू धरकार आदि के घर मडहा पर पेड़ गिर गया जिससे घर में रखा पूरा सामान क्षतिग्रस्त हो गया संयोग अच्छा रहा की आंधी से पहले घर के पूरे लोग स्टेट बैंक के सामने में रोड पर खड़ा हो गए थे जानवर क्षति होने से बच गया वही सोहदवल में रामजनम पटेल के घर के उपर पेड़ गिरने से घर और उसके पास खड़ा ट्रेक्टर पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया पवनी निवासी रामबृक्ष का घर पेड़ गिरने से धराशाही हो गया इसी तरह कयी क्षेत्र के कयी जगहों पर काफी नुकसान हुआ है
वहीं डोम धरकार जाति के लोगों ने प्रदर्शन कर मांग किया है कि क्षति की जांच कर मुआवजा देने की कृपा करें प्रदर्शन करने वालों में सोनू निर्मल ज्ञान बचाओ तार मुनि राहुल सनी बलसोल राजा करण तार मनी बचाने राघवानी किस्मत या सुगनी सजी उषा रेखा बच्चन आदमी मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App