सोनभद्र

तूफान मे टूटा नकतवार झारखंड बार्डर का प्रवेश द्वार, आवागमन बाधित

कोन/सोनभद्र।(आनन्द जायसवाल) तेज आंधी तूफान का असर अब भी क्षेत्र मे देखने को मिल रहा है। नकतवार झारखंड बार्डर पर बना स्वागत एवं प्रवेश द्वार का बड़ा बोर्ड तेज हवा के चलते टूटकर सड़क पर गिर गया, जिससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया।
बताया जा रहा है कि तेज तूफान और बारिश के दौरान बोर्ड का ऊपरी हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद सड़क के एक हिस्से पर रास्ता बाधित हो गया, जिससे आने-जाने वाले राहगीरों और वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बोर्ड गिरने से कुछ समय तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित रही। हालाकि बाद मे लोगो की मदद से रास्ता आंशिक रूप से खाली कराया गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां से कोई बड़ा वाहन या राहगीर नही गुजर रहा था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि टूटे हुए बोर्ड को जल्द हटाकर मार्ग को पूरी तरह सुचारु कराया जाये ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो साथ ही क्षतिग्रस्त प्रवेश द्वार की मरम्मत कराने की भी मांग उठाई गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App