सोनभद्र

खेल मैदान में हुए अतिक्रमण को लेकर धरने पर बैठे ग्राम प्रधान

दुद्धी। सोमवार को तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर ग्राम प्रधान फुलवार दिनेश यादव अतिक्रमण को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीते पांच साल से तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस, अनुसूचित जनजाति आयोग उपाध्यक्ष जीतसिंह खरवार एवं जिला मुख्यालय जिलाधिकारी के समझ ज्ञापन देकर फुलवार गांव के खेल मैदान में ग्रामीणों द्वारा किये गए अतिक्रमण को मुक्त करने के लिए कई बार पत्र दिया गया। जबकि एसडीएम व तहसीलदार दुद्धी द्वारा कई बार पैमाइश के लिए कहा गया लेकिन भ्रष्ट प्रशासन व लेखपाल द्वारा सिर्फ आश्वासन देकर टाइम पास किया गया है। प्रशासन की लापरवाही बरतने पर आज विवश होकर उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दे रहा हूं। जबतक खेल मैदान का अतिक्रमण प्रशासन द्वारा नही हटाया जाता है तब तक हम धरना पर बैठे रहे रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App