सोनभद्र

दुष्कर्म के मामले में फरार अभियुक्त को बभनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी दुद्धी के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नु प्रसाद यादव के नेतृत्व मे बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुछ दिन पूर्व दुष्कर्म कर फरार वांछित चल रहा आरोपी को बभनी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।बताते चले कि बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत चपकी गांव में कुछ दिन पूर्व भतीजा विदेश कुमार पुत्र राम प्रकाश बियार घर में अकेली चाची को देखकर बदनीयती से रिश्तों को शर्मसार करते हुए जबरन दुष्कर्म किया और फरार हो गया इस मामले में बभनी पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश में जगह जगह दबिश डालने लगी ।और दिन रविवार को जरिए मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया इस बाबत प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि फरार आरोपी की जगह जगह धड़पकड़ के लिए दबिश डाली जा रही थी रविवार को जरिए मुखबिर ने बताया कि आरोपी कारीडॉर आश्रम असनहर मोड़ तिराहे से कही भागने की फिराक में है सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नु प्रसाद यादव हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राम आशीष यादव, कांस्टेबल सुधीर यादव मौके पर पहुंचे और आरोपी की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया अग्रिम कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App