सोनभद्र

जनहित मुद्दों को लेकर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र जनपद में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जनपद की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपील की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि सोनभद्र देश के आकांक्षी जनपदों में शामिल होने के बावजूद आज भी कई क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। संगठन ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार विभागों की उदासीनता के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

मोर्चा की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। संगठन ने कहा कि जनपद में लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया लंबित है, जिससे पात्र महिलाओं को रोजगार का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अन्य जनपदों में भर्ती पूरी हो चुकी है, लेकिन सोनभद्र में अब तक प्रक्रिया अधूरी है।

इसके अलावा ज्ञापन में पेयजल संकट, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, तथा वर्षों से लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने की मांग भी की गई। संगठन ने कहा कि गर्मी के मौसम में कई गांवों में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि जनपद में विकास कार्यों की गति काफी धीमी है और कई योजनाएं कागजों तक सीमित हैं। मोर्चा ने प्रशासन से मांग की कि जनहित से जुड़े सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से चेतावनी भरे स्वर में कहा कि यदि समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अंत में जिलाधिकारी से जनहित में त्वरित कार्रवाई करने की मांग की गयी आज के कार्यक्रम में आकाश चौहान सत्रुधन बिन्द सुरज कनौजिया दिनेश चेरो विजय चौहान धीरज चौहान बृजेश पनिका उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App