सोनभद्र

गढ़वा मे आटो मैजिक की टक्कर मे तीन की मौत दर्जन घायल

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) पड़ोसी राज्य के जिला गढ़वा के बंशीधर नगर भवनाथपुर मार्ग पर दहेड़िया में मैजिक और टेंपो की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन घायल हो गए। सात घायलों को गंभीर हालत में रेफर किया गया।
आटो सवार सभी छाताकुण्ड से परिजन शादी के छेका में जा रहे थे।
बंशीधर नगर भवनाथपुर मुख्य मार्ग पर रविवार की दोपहर दहेड़िया में मैजिक टेंपो की हुई भिड़ंत में तीन की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में सात की स्थिति गंभीर है।

घटना में जिसकी मौत हुई, उसमें बंशीधर नगर निवासी मैजिक चालक उदय गुप्ता पुत्र इंद्रजीत गुप्ता तथा केतार थाना क्षेत्र के छाताकुंड निवासी टेंपू चालक बेचू उराव के पुत्र अवधेश उरांव तथा मनबोध उराव के पुत्र अजय कुमार का नाम शामिल है। जानकारी के मुताबिक केतार थाना क्षेत्र के छाताकुंड गांव से लोग टेंपो पर सवार होकर बंशीधर नगर के कुंबा गांव में छेका करने जा रहे थे।
इसी बीच दहेड़िया में विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही मैजिक से टेंपो में सीधा टक्कर हो गई। जिससे उसपर सवार सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
टक्कर इतनी तेज हुई की दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गये। घटना के बाद वहां पर घायलों के चीख पुकार से अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। आस-पास के लोगों ने सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला तथा घायलों की मदद में जुट गए।
साथ ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह और पुलिस टीम मौके पर पहुंचे।
झामुमो के जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, भाजपा नेता कन्हैया चौबे, ओमप्रकाश गुप्ता ने भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजवाया।
वहीं गंभीर रूप से जख्मी बिट्टू सिंह, संतोष चेरो, अवधेश उरांव, लालमोहर यादव, मुनिका कुमार, कमलेश यादव, टिंकू उरांव को प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया।
अन्य घायल लवकुश कुमार, टिंकू उरांव, अजय कुमार उरांव, आमोद सिंह, दीपक कुमार, नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के कोलझिकी गांव निवासी अंकुश कुमार, यूपी के कोनमंडरा गांव निवासी शिवकुमार उरांव का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

ज्ञात हो कि मृतक अजय कुमार और अवधेश उरांव की मौत सदर अस्पताल में हुई, वहीं इंद्रजीत गुप्ता की मौत सदर अस्पताल से मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज में जाने के दौरान रास्ते में हुई। जिसमें टिकु उरावं व लालमोहर यादव टेम्पो चालक की स्थिती गंभीर बताई जा रही है
शादी की खुशी मातम में बदली
केतार थाना क्षेत्र के छाताकुंड गांव निवासी कन्हाई उरांव के पुत्र विकास उरांव की शादी 14 मई को श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कुंबा गांव निवासी बालरूप उरांव की पुत्री से होने वाली थी। जिसकी तिलक कार्यक्रम हो चुका था उसके बाद रविवार को लड़का वाले लड़की का छेका करने जा रहे थे। किंतु होनी को कोन टाल सकता था। बीच रास्ते में ही सभी सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। जिससे शादी की खुशी मातम में तब्दील हो गई। घायल लोगों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
पुलिस ने दिखाई मानवता, घायलों की मदद
पुलिस ने सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद कर मानवता का मिसाल पेश की है। एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार आजाद, थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी लगातार जुटे रहे

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
जन सेवा के लिए समर्पित भोजपुर के भरत तिवारी को नागरिको ने दी मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि ससुराल आए युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में पीया कीटनाशक, हालत गंभीर, वाराणसी रेफर रामचंद्र रत्ना को तीसरी बार मिली बसपा सोनभद्र जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर पुरानी रंजिश के कारण जानलेवा हमला गाली गलौज करने का आरोप पेयजल संकट से जूझ रहे छापरीडाड़ के ग्रामीणों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन बभनी पुलिस ने पकड़ा दो अंतर्राज्यीय चोर भेजा जेल अनपरा मे मुहर्रम पर जुलूस निकाल इमाम हुसैन को याद किया मुहर्रम का जुलूस प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से मनाया बीजपुर में निकला मुहर्रम का जुलूस इमाम हुसैन की याद में अकीदत का सैलाब हिस्ट्रिसिटर हॉस्पिटल संचालक का तीसरी बार अस्पताल सीज
Download App