सोनभद्र

एनटीपीसी के स्वतंत्र निदेशकों नें किया रिहंद का दौरा

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) एनटीपीसी लिमिटेड के माननीय स्वतंत्र निदेशकगण- अनिल कुमार त्रिगुणायत, डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, पंकज गुप्ता एवं सुशील कुमार चौधरी – ने सोमवार को एनटीपीसी रिहंद परियोजना का दौरा किया।
इस दौरान स्वतंत्र निदेशकगणों ने सर्वप्रथम कंट्रोल रूम का भ्रमण किया, जहाँ उन्होने संयंत्र की संचालन प्रणाली, सुरक्षा मानकों एवं नवीन तकनीकों का निरीक्षण किया।
तत्पश्चात वे तरंग प्रेक्षागृह में आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या में शामिल हुए। यह कार्यक्रम रिहंद परिसर में संचालित विद्यालयों के छात्राओं एवं वर्तिका महिला मण्डल द्वारा संचालित वेल्फेयर विंग “उड़ान” के बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। बच्चों की आकर्षक एवं सराहनीय प्रस्तुतियों ने सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख अनिल श्रीवास्तव ने उपस्थित स्वतंत्र निदेशकों का हार्दिक स्वागत किया। अपने स्वागत भाषण में उन्होंने कहा कि “स्वतंत्र निदेशकों का एनटीपीसी रिहंद आगमन हमारे लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उनके मार्गदर्शन से हम और बेहतर कार्य करने की दिशा में सतत प्रयासरत रहेंगे।”
कार्यक्रम के दौरान बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025 की चयनित 10 बालिकाओं को एनटीपीसी रिहंद द्वारा साइकिल भी वितरित की गयी।
दौरे के अगले दिन, मंगलवार को, स्वतंत्र निदेशकगणों ने शिवालिक प्रेक्षागृह स्थित उद्यान परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने हरित और सतत भविष्य की दिशा में एनटीपीसी की प्रतिबद्धता को सशक्त किया।
इस दो दिवसीय कार्यक्रम में स्वतंत्र निदेशकगणों ने एनटीपीसी रिहंद की संचालन उत्कृष्टता, सामाजिक सहभागिता एवं पर्यावरणीय प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App