सोनभद्र

छुट्टियों के सन्नाटे के बाद लौटी रौनक माँ वैष्णों माडर्न पब्लिक स्कूल में मनाया गया प्रवेश उत्सव

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) गर्मियों की लंबी छुट्टियों के बाद माँ वैष्णों मॉडर्न पब्लिक स्कूल रॉबर्ट्सगंज में आज पुनः विद्यार्थियों की चहल-पहल लौट आई। विद्यालय खुलते ही परिसर एक बार फिर से मुस्कान, उल्लास और उमंग से भर गया। इस शुभ अवसर को प्रवेश उत्सव के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
प्रकृति मानो स्वयं इस अवसर की साक्षी बनी। हल्की फुहारों से नहाई धरती, ताजगी से महकती हवाएं और बादलों की ओट से झांकती सूरज की किरणें मानो शिक्षा की इस नई शुरुआत पर आशीर्वाद बरसा रही थीं। चारों ओर हरियाली का वह दृश्य, जैसे हर पौधा बच्चों के ज्ञान की यात्रा में सहभागी बनना चाहता हो। पत्तों की सरसराहट मानो कह रही हो सीखते चलो, बढ़ते चलो। विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यदेव कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रवेश उत्सव केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि यह उन सपनों की शुरुआत है, जो हर विद्यार्थी की आंखों में पलते हैं। यह शिक्षा की एक नई यात्रा का पहला कदम है। विद्यालय प्रबंधक रमाशंकर दुबे ने भी अपने प्रेरणादायक शब्दों में शिक्षा को जीवन का आधार बताया और सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की दीवारों ने जैसे फिर से जीवन पाया और हर कोना बच्चों की किलकारियों से गूंज उठा। शिक्षकों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। अभिभावकों ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय कि कोआर्डिनेटर ऋचा पाण्डेय व अजय पाण्डेय, रिती अग्रहरी, प्रियंका शुक्ला, अर्चना द्विवेदी, पुष्पलता वर्मा, सोहन पाठक आदि उपस्थित रहे।

‘प्रवेश उत्सव’ ने यह स्पष्ट कर दिया कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं, बल्कि वह उस वातावरण में भी समाहित होती है, जहाँ प्रकृति और बालमन एक साथ सीखने की यात्रा पर निकलते हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App