सोनभद्र

सपाईयों ने धूमधाम से मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

दुद्धी,सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी )समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मंगलवार को बड़े उत्साह से केक काटकर मनाया। कार्यकर्ताओं ने सीएचसी में समस्त मरीजों में मिठाई एवं फल वितरण कर उनकी दीर्घायु की कामना किया। जिला पंचायत सदस्य बघाडू जुबेर आलम ने कहा प्रदेश में किसान, व्यापारी परेशान है। नौजवान बेरोजगार घूम रहा है। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है। जनता फिर से अखिलेश सरकार को याद करने लगी है। आने वाले 2027 में अखिलेश यादव की सरकार बनेगी।

कार्यक्रम में सर्व प्रथम जुबेर आलम के आवास स्थित केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने डीसीएफ कालोनी में बृक्षारोपण किया। इस अवसर पर अविनाश यादव, परमेश्वर यादव, राजू शर्मा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अभिनय जायसवाल बिट्टू, अजय यादव, सलाउद्दीन, बुंदेल चौबे, कलामुद्दीन सिद्दीकी, हरिहर यादव, रामनरेश कुशवाहा, साबिर, लक्ष्मण, आनंद, राम गोविंद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेणुकूट व्यापार मंडल का संगठन का हुआ विस्तार झूलते हाईवोल्टेज तार ने ली किशोर की जान, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम कुदरी पंचायत बनी ग्रामीण विकास का मॉडल, एक ही परिसर में मिल रहीं अनेक सुविधाएं खून से लथपथ मिला युवक का शव, सिर कूच कर हुई हत्या हाइवा और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, केबिन में फंसे घायल चालक सुरक्षित निकला जुआ खेलते 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, नगदी, मोबाइल और 11 बाइक बरामद एनटीपीसी रिहंद के परियोजना प्रमुख संजय असाटी के कार्यकारी निदेशक बनने पर खुशी का माहौल स्वरोजगार और संस्कृति संरक्षण पर मंथन, प्रशिक्षकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ पानी टैंकर से टकराकर बाइक सवार तीन युवक घायल बभनी: घघरा नाले से 163 बोटा कत्था की लकड़ी बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार
Download App