सोनभद्र

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के ₹18,000 बीजपुर पुलिस ने कराए वापस

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच बीजपुर थाना पुलिस की साइबर टीम ने एक पीड़ित को बड़ी राहत दिलाई है।अज्ञात ठगों द्वारा जालसाजी कर उड़ाई गई 18,000 रुपये की धनराशि को पुलिस ने तकनीकी कुशलता और त्वरित कार्रवाई के जरिए पीड़ित के मूल खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिया है।जानकारी के अनुसार आवेदक बनारसी प्रसाद पुत्र नन्दू केशरी के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 18,000 रुपये की साइबर ठगी की गई थी।पीड़ित ने तत्काल सतर्कता बरतते हुए राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी दुद्धी के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक बीजपुर के नेतृत्व वाली साइबर टीम ने मामले को गंभीरता से लिया। टीम ने एनसीआरपी पोर्टल का बारीकी से अवलोकन किया और ठगी गई राशि को जालसाजों के खाते में ही होल्ड करवा दिया।इसके बाद संबंधित बैंक शाखा से ईमेल और पत्राचार के माध्यम से आवश्यक साक्ष्य साझा किए गए जिसके परिणाम स्वरूप पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस आ गई।अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर आवेदक बनारसी प्रसाद ने बीजपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। इस सफल कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष
राजेश कुमार सिंह,उ.नि. कमलाकान्त पाण्डेय,
आरक्षी सरोज अमित कुमार श्रीकृष्ण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App