सोनभद्र

प्रतिद्वंदियों को पटखनी दे ओबरा, गया व अनपरा अगले चक्र में

77वां राजा बरियार शाह फुटबॉल महाकुंभ

महुली, सोनभद्र (सुशील गुप्ता)। सोनभद्र के महुली में चल रहे 77 वा राजा बरियार शाह फुटबॉल महाकुंभ/आदित्य स्मृति कप के तीसरे दिन पहला मैच ओबरा (यूपी) बनाम चतरा (मध्यप्रदेश) के बीच खेला गया ।जिसमे पहले हाफ के खेल के 20 वे मिनट में ओबरा के खिलाड़ी सतीश ने पहला गोल दागा और चतरा के खिलाड़ी गोल करने में लगे रहे लेकिन कोई गोल नहीं कर सके ।दूसरे हाफ में दोनों टीमें एक दूसरे के अंदर गोल करने के प्रयास करते रहे लेकिन वे गोल नहीं कर सके।और ये मैच 1गोल से ओबरा ने जीत लिया।
दूसरा मैच गया (बिहार)बनाम भटगांव(छत्तीसगढ़) के बीच खेला गया जिसमे पहले हाफ के खेल में गया के खिलाड़ी गोपाल कुमार ने पहला गोल दागा ।दूसरे हाफ के मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी गोल मारने के प्रयास करते रहे लेकिन कही गोल नहीं हो सका इस तरह दूसरा मैच गया बिहार ने 1गोल से जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
तीसरा मैच मिर्जापुर बनाम अनपरा के बीच खेला गया जिसमे मैच के पहले हाफ में अनपरा के 4 नंबर जर्सी के खिलाड़ी खिलाड़ी ने पहला गोल कर टीम को एक गोल से बढ़त बनाया।दूसरे हाफ के मैच में तीसरे मिनट में अनपरा के खिलाड़ी दिग्विजय ने दूसरा गोल किया और आखिरी समय में अनपरा के खिलाड़ी ने तीसरा गोल दाग दिया।इस प्रकार 3 गोल से जीत कर अनपरा अगले चक्र में प्रवेश किया।
मैच के रेफरी दीपक कुमार सहायक रेफरी राजनाथ गोस्वामी, नंदकिशोर, राजकपूर, विजेंद्र कुमार ,स्कोरर सचिव कमलेश विश्वकर्मा, अमरेश कुमार, सूरज कुमार, अभिरंजन ने किया।इस मौके पर खेल मैदान दर्शकों से भरा रहा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App