सोनभद्र

वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण का ग्रामीणों ने किया विरोध

विंढमगंज सोनभद्र (सुमन कुमार)
वन रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत धूमा के अमवादामर टोला से सटे वन विभाग की भूमि पर पंचायत मित्र प्रमोद कुमार यादव पुत्र स्वर्गीय धर्मन यादव के द्वारा दर्जनों बीघा जमीन पर जेसीबी से अवैध कब्जा करने का स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाकर मौके पर जोरदार आक्रोश व्यक्त करते हुए वन विभाग की भूमि को मुक्त करो, मुक्त करो के नारे लगाए। सूचना पर रेंजर इमरान खान के द्वारा वनकर्मियों को मौके पर तत्काल भेज कर अवैध अतिक्रमण कर रहे जेसीबी को रुकवाया तथा अतिक्रमण कर रहे प्रमोद कुमार यादव से कब्जा करने के बाबत गहन पूछताछ की तथा संबंधित जमीन का पैमाइश करने तक काम नहीं करने की सख्त हिदायत दी।

जेसीबी के द्वारा वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण को देख कर स्थानीय ग्रामीण मुद्रिका प्रसाद यादव, राजेश यादव, विजय यादव, मनोज यादव ने मौके पर विरोध प्रकट करते हुए वन विभाग की भूमि को मुक्त करो, वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण नहीं होने देंगे, के नारों के साथ कहा कि पंचायत मित्र प्रमोद कुमार यादव के द्वारा वन विभाग की भूमि से सेट सन 2009 में एक बीघा जमीन खरीद कर लगभग चार बीघा जमीन को कब्जा किया तथा 2023 में दो नंबरों पर दो बीघा जमीन खरीद कर वन विभाग का लगभग 20 बीघा जमीन पर रात्रि में चार जेसीबी लगाकर अवैध अतिक्रमण कर रहा है जिसको लेकर आज हम सब ग्रामीण जनता ने विरोध किया है तथा वन विभाग के संबंध उच्च अधिकारियों को भी सेलफोन के माध्यम से अवगत कराया गया है। मौके पर पहुंचे वन विभाग के वनकर्मि आकर अतिक्रमण कर रहे जेसीबी को बंद करवाया तथा अतिक्रमण कर रहे प्रमोद कुमार यादव को वन रेंज ऑफिस पर ले जाया गया है।
वही रेंजर इमरान खान ने कहा कि तत्काल अवैध अतिक्रमण की सूचना पर जेसीबी को बंद करवा कर हटा दिया गया है तथा अतिक्रमण कर रहे प्रमोद कुमार यादव से संबंधित जमीन का पैमाइश हल्का के अधिकारियों से करवाने की बात कही गई है अगर उसके कास्त का जमीन होगा तो छोड़ दिया जाएगा और वन विभाग की जमीन पर जोत किया होगा तो वन विभाग के विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी विरोध प्रदर्शन करने वालों में शिवकुमार यादव इंद्रजीत राम सखी चांदराम बद्री नारायण सुबचनी देवी तारावती देवी उर्मिला देवी गुरुदेव राम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सड़क हादसे में महिला की मौत टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक फरार व्यापारियों की बैठक में अधूरे सड़क निर्माण कार्य को लेकर हुई चर्चा शक्तिनगर पुलिस ने गुरुद्वारा से चोरी गए धार्मिक प्रतीक चिन्ह बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार बारात मे शामिल बुजुर्ग सड़क हादसे का शिकार जिला अस्पताल मे मृत घोषित फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया
Download App