सोनभद्र

संदिग्ध अवस्था मे नवयुवक की मिली लाश हत्या की आशंका जाँच में जुटी पुलिस

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डोडहर टोला बेलहवा में मंगलवार की अलसुबह एक नवयुवक का मृत अवस्था में शव पाए जाने से गाँव में सनसनी फैल गई।ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की करवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धि सीएचसी भेज कर घटना के सभी पहलुओं पर जाँच पड़ताल में जुट गयीं।प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र ने बताया कि ग्राम पंचायत डोडहर के बेलहवा टोला में राजू पाल उम्र 16 पुत्र श्यामलाल पाल के निर्माणाधीन मिट्टी के घर के पास टिन शेड के नीचे शव मिला है प्रथम दृष्टया जाँच पड़ताल में मृतक के गले में रस्सी नुमा काला दाग का निशान पड़ा है अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक फाँसी लगाया होगा या फिर उसकी कहीं हत्या कर लाश यहाँ लाकर रखी गयीं है शव को कब्जे में लेकर मृतक के पिता की तहरीर पर बिधिक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धि सीएचसी भेज दिया गया हैं

पीएम रिपोर्ट आने के बाद घटना के असलियत का पता चल पाएगा फिलहाल अन्य सभी पहलुओं पर पुलिस घटना की गहनता से जाँच पड़ताल कर रही हैं।उधर मृतक के पिता श्यामलाल ने बताया कि मेरे ही निर्माणाधीन कच्चे घर का मेरा बेटा राजू रात को रखवाली करने गया था सुबह उसको घर आने में देर होने पर जब मैं वहाँ गया तो देखा कि मेरा बेटा मृत अवस्था में पड़ा है उसके गले में काले रंग का दाग पड़ा था श्यामलाल ने अपने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका ब्यक्त करते हुए मामले की उच्चस्तरीय जाँच और कार्रवाई की माँग की है।इधर मृतक के घर नवयुक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो रो कर बुराहाल हो गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा ओबरा निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा गूंजा भारत माता की जय का जयघोष तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा राबर्ट्सगंज कोन में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Download App