सोनभद्र

साप्ताहिक हाट की भूमि को कब्जा करने का मामला पहुंचा एसडीएम दरबार

जांच होने तक किसी भी तरह के निर्माण कार्य पर उपजिलाधिकारी निखिल यादव ने लगाई रोक

दुद्धी, सोनभद्र। तहसील क्षेत्र के आरंगपानी गांव में बाजबरिया सप्ताहिक बाजार के सड़क व आदिवासी सेवा समिति की भूमि पर ग्राम प्रधान द्वारा भूमि कब्जा करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया। ग्रामीणों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रवण सिंह गोंड के साथ दुद्धी तहसील पहुँच कर एसडीएम दुद्धी निखिल यादव से मिलकर हो रहे निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग किया। आक्रोशित ग्रामीण सुदर्शन प्रसाद, सन्तोष, भगवान दास, कन्हैयालाल, रामऔतार, राकेश, जय प्रसाद, रामलखन सभी निवासी आरंगपानी के लोगों ने विरोध जताते हुए ग्राम प्रधान राजेंद्र लाल के विरुद्ध लिखित शिकायती पत्र एसडीएम को देते हुए कहा कि प्रधान द्वारा कुछ एरिया अपनी भूमि बता कर बेच दिया गया। शेष भूमि पर प्रधान द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। दशकों से उस भूमि पर सड़क, सरकारी भवन में साप्ताहिक बाजार बुधवार को लगाई जाती है। उसी परिसर में रामलीला मंच, कंप्यूटर कक्ष और कचरा घर भी बना हुआ है। ग्रामीणों द्वारा इस पर आपत्ति जताई गई। लेकिन प्रधान द्वारा निर्माण कर जबरजस्ती कराई जा रही है। इसे तत्काल रोकना बहुत ही जरूरी है। इस परिसर में हर सप्ताह बाजार लगाई जाती है। जहाँ दर्जनों गांव के लोग बाजार करने गांव गांव से आते हैं।
एसडीएम दुद्धी निखिल यादव ने कहा कि तहसील क्षेत्र के आरंगपानी का मामला ग्रामीणों द्वारा जानकारी मिली है। सम्बंधित गांव के लेखपाल को निर्देशित किया गया है। कि जबतक मामला निस्तारण नहीं हो जाता है। किसी भी तरह का निर्माण कार्य नही होना चाहिए। मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर 12 वर्षों में गरीब किसान युवा और महिलाओ के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये - नंदलाल गुप्ता
Download App