सोनभद्र

जीरो पॉवर्टी सर्वे में शामिल किए गए सभी परिवारों का नाम अनिवार्य

आवास के 64 पात्रों का हुआ सर्वे

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर।स्थानीय विकास खंड की जोगिंद्रा ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास के लिए सर्वेयर की मैपिंग एवं केवाईसी पूरी होने के बाद सर्वे का काम युद्ध स्तर पर किया गया।इस दौरान ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की अगुवाई में घर-घर जाकर सर्वे किया गया।सर्वे के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।म्योरपुर विकास खंड की जोगिंद्रा ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास के लिए बुधवार को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की अगुवाई में सर्वे का काम किया गया।इस दौरान ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आईजीआरएस में पात्र किया गया कोई भी लाभार्थी न छूटने पाएगा।कहा जीरो पॉवर्टी सर्वे में शामिल किए गए सभी परिवारों का नाम अनिवार्य रूप से शामिल किया गया है।किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम शामिल होने से न छूटने पाए।बताया कि अपात्र व्यक्ति को सर्वे में किसी भी दशा में शामिल न किया जाए।कहा आवास प्लस 2018 की सूची से जो नाम ऑटो डिलीट हो गए थे अगर वह वर्तमान में पात्र हैं तो उनको भी शामिल किया जा सकता है।कहा कच्चे मकान वाले लोग भी पात्र हैं तथा जिनके पास पहले बाइक थी वह अपात्र हुआ करते थे, लेकिन वर्तमान समय में उन्हें भी पात्र किया गया है।इसके अलावा आश्रय विहीन परिवार, हाथ से मैला ढोने वाले लोग, 15 हजार मासिक आय समेत तमाम ऐसे लोग शामिल किए गए हैं, जो पात्रता की श्रेणी में आते हैं।सर्वे के दौरान घर- घर जाकर 64 आवास के पात्रों का सर्वे का काम पूरा किया गया।इसके अलावा पंचायत सहायक श्रीकांत बैसवार, ग्राम प्रधान द्वारिका प्रसाद समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण
Download App