सोनभद्र

जिलाधिकारी ने किया बहुउद्देश्यीय कनहर सिचाई परियोजना का निरीक्षण

दुद्धी, सोनभद्र। जिलाधिकारी सोनभद्र बद्रीनाथ सिंह ने रविवार को बहुउद्देश्यीय कनहर सिचाई परियोजना का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मुख्य बांध का निरीक्षण कर सिंचाई विभाग के सम्बंधित अधिकारी से बांध को लेकर जानकारी लिया। निरीक्षण करते हुए उन्होंने स्पिलवे, मुख्य गेट के साथ फील्ड हॉस्टल में बने परियोजना के मॉडल को देखकर बांध का विभिन्न जानकारी लिया। निरीक्षण के दौरान विस्थापित नेता ईश्वर प्रसाद निराला ने जिलाधिकारी सोनभद्र को ज्ञापन देते हुए छूटे हुए विस्थापित परिवार को मुवावजा के लिए मांग किया। दुद्धी-अमवार मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसकी निर्माण कार्य के लिये मांग किया। निरीक्षण के पूर्व फील्ड हॉस्टल परिसर में जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता विनोद कुमार, रवि श्रीवास्तव, नन्दलाल यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम देव स्थल के विकास को सांसद निधि से मिलेंगे 15 लाख, आदिवासियों ने धर्म कोड के लिए भरी हुंकार 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत ब्रेकिंग....दर्दनाक सड़क हादसा, बल्कर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत। दीवार बनाने के विवाद में जमकर चले ईट पत्थर,मा बेटी घायल। धूमधाम से मनाया गया आदिवासी दिवस समारोह
Download App