सोनभद्र

सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने दुद्धी व विंढमगंज इंस्पेक्टर के साथ मेलास्थल का लिया जायजा

साफ-सफाई के लिए ग्राम प्रधान से माँगी सहयोग

दुद्धी, सोनभद्र। क्षेत्र के कनहर-ठेमा संगम तट पर मंगलवार को लगने वाले मकर संक्रांति के मेले के दृष्टिगत सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल दुद्धी कोतवाल मनोज सिंह एवं विंढमगंज थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के साथ मेला स्थल पहुंचे। वहां गंदगी का अंबार देख उसकी साफ सफाई व्यवस्था के लिए संबंधित ग्राम प्रधान से सहयोग लेने का निर्देश दिया। इसके साथ ही मेले के दौरान रीवां रांची राजमार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश को कनहर पुल पर पूरी तरह से प्रतिबन्धित रहेगी।इसके साथ ही मेला क्षेत्र में दुद्धी की ओर से जाने वाले सभी चार पहिया वाहनों को कनहेश्वर मंदिर के पास रोक दिया जाएगा। वहां से श्रद्धालु पैदल कनहर पुल को पारकर सीढ़ी से उतर कर मेला क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे। जबकि विंढमगंज से आने वाले श्रद्धालुओ के लिए बीड़ी पत्ता गोदाम से पुराने मार्ग से कनहर नदी की ओर भेजा जाएगा। रेशम केंद के समीप वाहन पार्क करके उन्हें नदी तक पैदल जाना होगा। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने दोनों थानों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स को कनहर पुल एवं उसके आसपास लगाए,जिससे कोई अपना वाहन वहां खड़ा न कर सके। पूर्व के दिनों में देखा गया है कि उसके वजह से शाम को भगदड़ की स्थिति उत्तपन्न हो जाती है।लोगो को अक्सर जाम में घण्टो परेशान होना पड़ता है। पोलवा ग्राम प्रधान राकेश कुमार से रास्तो की सफाई कराने की अपील की गई। जिससे लोगो को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शादी के चंद दिनो बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत अर्द्धनग्न अवस्था मे मिला शव पुलिस की बड़ी कारवाई बोलेरो से अवैध शराब ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा को लखनऊ में 10 मई को राष्ट्रीय खेल रत्न से किया जायेगा सम्... सड़क हादसे में महिला की मौत टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक फरार व्यापारियों की बैठक में अधूरे सड़क निर्माण कार्य को लेकर हुई चर्चा शक्तिनगर पुलिस ने गुरुद्वारा से चोरी गए धार्मिक प्रतीक चिन्ह बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार बारात मे शामिल बुजुर्ग सड़क हादसे का शिकार जिला अस्पताल मे मृत घोषित फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत
Download App