सोनभद्र

विषाक्त पदार्थ के सेवन से महिला की मौत

फोटो कैप्शन-मर्चरी हाउस पर मृतका के परिजनों से बयान लेते तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के कटौन्धी गांव में एक महिला शुक्रवार को देर शाम विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अचेत हो गई। परिजनों ने अचेतावस्था में सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया। जहाँ उपचार के दौरान अंजू देवी 26 पत्नी सावन धाना निवासी कटौन्धी की मौत हो गई। चिकित्सकों ने उक्त घटना की जानकारी मेमो के जरिये कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके पक्ष के द्वारा जहर देकर मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया। जिसपर पीएम हाउस में तहसीलदार दुद्धी ज्ञानेंद्र यादव नायाब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार द्वारा शव का पंचनामा की कार्यवाही कर जांच में जुट गए। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतका अंजू देवी की शादी पिछले सात साल पहले हुई थी। जिसका एक चार साल का लड़का अर्पित है। मायके पक्ष द्वारा तहरीर मिला है। जिसपर तहसीलदार नायाब तहसीलदार के साथ पुलिस जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
देव स्थल के विकास को सांसद निधि से मिलेंगे 15 लाख, आदिवासियों ने धर्म कोड के लिए भरी हुंकार 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत ब्रेकिंग....दर्दनाक सड़क हादसा, बल्कर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत। दीवार बनाने के विवाद में जमकर चले ईट पत्थर,मा बेटी घायल। धूमधाम से मनाया गया आदिवासी दिवस समारोह सीआईएसएफ इकाई ओबरा ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली भव्य बाइक रैली विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई विशाल रैली। रैली में सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री व सदर विधायक ह... मन चंगा तो कठौती में गंगा की परिकल्पना समाज हित के लिए सार्थक है - भूपेश चौबे
Download App