सोनभद्र

कनहर नदी में डूबने से युवक की मौत, परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल

(सुमन गुप्ता )

विंढमगंज सोनभद्र

थाना क्षेत्र के अंतर्गत धोरपा ग्राम पंचायत से सेट बहने वाली कनहर नदी के गहरे पानी में डूब जाने से गांव निवासी सूरज कुमार विश्वकर्मा उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र सखी चंद विश्वकर्मा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में कर अंत परीक्षण हेतु दूध्दि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान खुशीहाल यादव ने कहा कि मृतक के पिता सखी चंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि मेरा पुत्र सूरज कुमार विश्वकर्मा शांम लगभग 5:00 बजे घर से कुछ ही दूर पर कनहर नदी के किनारे शौच हेतु गया था तथा शौच के पश्चात नदी में पानी छूने के दौरान पैर फिसल कर गहरे पानी में चला गया होगा, जिसके कारण इसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद यादव ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को कनहर नदी से निकलवा कर ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पंचनामा करने के पश्चात अंत परीक्षण हेतु दुध्दी सामुदायिक स्वास्थ्य के भेजा। मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
देव स्थल के विकास को सांसद निधि से मिलेंगे 15 लाख, आदिवासियों ने धर्म कोड के लिए भरी हुंकार 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत ब्रेकिंग....दर्दनाक सड़क हादसा, बल्कर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत। दीवार बनाने के विवाद में जमकर चले ईट पत्थर,मा बेटी घायल। धूमधाम से मनाया गया आदिवासी दिवस समारोह सीआईएसएफ इकाई ओबरा ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली भव्य बाइक रैली विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई विशाल रैली। रैली में सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री व सदर विधायक ह... मन चंगा तो कठौती में गंगा की परिकल्पना समाज हित के लिए सार्थक है - भूपेश चौबे
Download App