सोनभद्र

सोन नदी में मछली पकड़ने गए मछुआरे पर मगरमच्छ का हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान

मारकुंडी/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) चोपन थाना क्षेत्र के करगरा स्थित सोन नदी मे मछली पकड़ने गए एक वृद्ध मछुआरे पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ ने लल्लू केवट को अपने जबड़ों में जकड़कर नदी के गहरे पानी की ओर खींचना शुरू कर दिया। मछुआरे की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और साहसिक प्रयास करते हुए मगरमच्छ को खदेड़ दिया। इसके बाद मगरमच्छ घायल मछुआरे को छोड़कर नदी में भाग गया।
हमले में लल्लू केवट गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया।
सीएचसी चोपन के चिकित्सक डाअर्जुन कुमार ने बताया कि वृद्ध के शरीर पर मगरमच्छ के हमले से गंभीर चोटें आई हैं। बेहतर उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।
घटना के बाद सोन नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों और मछुआरा समुदाय में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें नदी में मगरमच्छ होने की कोई जानकारी नहीं थी। ग्राम प्रधान फूल कुमार केवट सहित ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल मगरमच्छ को पकड़ने तथा नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।
घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी में मगरमच्छ की मौजूदगी की जांच कर आवश्यक कारवाई करने का मांग किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नवागत थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने मीडियाकर्मियों से की औपचारिक मुलाकात एडीओ पंचायत के नेतृत्व में चला सेवा संकल्प अभियान, कस्बे में हुई विशेष साफ-सफाई 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को भारत भूषण तिवारी ने एनकाउंटर मे मार गिराया श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर...
Download App