एमपी से छत्तीसगढ़ जा रहे भारी मात्रा मे शराब जायलो कार के साथ आरोपी को प्रणय प्रसून ने किया गिरफ्तार

अनपरा/सोनभद्र एमपी से छत्तीसगढ़ जा रहे भारी मात्रा मे शराब जायलो कार के साथ आरोपी को प्रणय प्रसून ने किया गिरफ्तार।
अनपरा पुलिस द्वारा 180 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार परिवहन में प्रयुक्त जाइलो कार बरामद। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस को बड़ा सफलता प्राप्त हुआ है।
अनपरा एसएचओ प्रणन प्रसून श्रीवास्तव के नेतृत्व में एसआई अशोक सिंह मय हमराही क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान करहिया स्थित सड़क किनारे एक महिन्द्रा जाइलो कार (वाहन संख्या – WB02AE2672) संदिग्ध अवस्था मे दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल वाहन को घेरकर चालक से पूछताछ किया गया वाहन की तलाशी लेने पर कार की मध्य सीट एवं डिग्गी से कुल 20 कार्टून बरामद हुए। कार्टूनों को खोलकर देखने पर उनमें गोवा ब्राण्ड व्हिस्की की 180 एमएल क्षमता की कुल 1000 शीशियां (कुल 180 लीटर) बरामद हुआ जिन पर FOR SALE IN MADHYA PRADESH ONLY अंकित था।
आरोपी ने अवैध रूप से शराब परिवहन करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा नमूना सुरक्षित कर शेष शराब एवं वाहन को कब्जे में लेते हुये मुकदमा अपराध संख्या 172/2026 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। वाहन के संबंध में धारा 72 आबकारी अधिनियम
के तहत पृथक रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को प्रेषित की जा रही है आरोपी मकबूल खान को विधिक कारवाई करते हुये मा न्यायालय भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी मकबूल खान पुत्र मो. मजीबुल्ला निवासी सनावल बलरामपुर छत्तीसगढ़ ने बताया कि वह शराब मध्य प्रदेश के शक्तिनगर बार्डर स्थित सरकारी दुकान से खरीदकर छत्तीसगढ़ मे अधिक कीमत पर बेचने के उद्देश्य से ले जा रहा था। उसने यह भी बताया कि बरामद जाइलो कार पश्चिम बंगाल से खरीदी गई है, जिसका स्वामित्व हस्तांतरण अभी शेष है।
बरामदगी का विवरण
20 कार्टून में अंग्रेजी शराब की 1000 शीशियां (180 एमएल प्रत्येक) गोवा ब्राण्ड व्हिस्की (कुल मात्रा 180 लीटर)
(अनुमानित मूल्य : ₹1,35,000/-)
महिन्द्रा जाइलो कार संख्या WB02AE2672 (अनुमानित मूल्य : ₹4,00,000/-)
1,000/- नगद
एक ओप्पो मोबाइल फोन
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1 प्रभारी निरीक्षक अनपरा श्री प्रणन प्रसून श्रीवास्तव अनपरा
2 एसआई अशोक सिंह
3 हे का प्रवीण यादव
4 का अजीत यादव
5 का शशि भूषण



