सोनभद्र

विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आदिवासी सहयोग समिति की बैठक, 9 अगस्त को आरंगपानी में होगा भव्य आयोजन

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत आरंगपानी में आदिवासी सहयोग समिति की महत्वपूर्ण बैठक काशी कुंड में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति की संरक्षक रामरति पोया ने की। बैठक में आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम एवं भव्य तरीके से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विश्व आदिवासी दिवस का मुख्य कार्यक्रम आरंगपानी के बरवाटोला स्थित पंचायत भवन परिसर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों के प्रतिभाग करने की संभावना है।
बैठक के दौरान कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं और आयोजन को लेकर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग और सहभागिता के साथ कार्य करने पर जोर दिया। समिति की ओर से बताया गया कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, भाषा, अधिकार और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
बैठक में कार्यक्रम के अध्यक्ष हरिप्रसाद सलबंधी, मंत्री, कोषाध्यक्ष गिरधर गोपाल, सचिव देवनारायण पोया, कार्यक्रम आयोजक राजू कुमार गुप्त तथा अनिल कुमार पोया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने का संकल्प लिया। समिति के सदस्यों ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नवागत थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने मीडियाकर्मियों से की औपचारिक मुलाकात एडीओ पंचायत के नेतृत्व में चला सेवा संकल्प अभियान, कस्बे में हुई विशेष साफ-सफाई 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को भारत भूषण तिवारी ने एनकाउंटर मे मार गिराया श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर...
Download App