सोनभद्र

थानाध्यक्ष संतोष कुमार से मिले भीम आर्मी पदाधिकारी व पत्रकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर थाना परिसर में भीम आर्मी दुद्धी विधानसभा अध्यक्ष अंकित कुमार भारती, तहसील संगठन सचिव दीपक कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता रामदेव खरवार तथा दैनिक भास्कर एवं सच आप तक के पत्रकार राहुल कुमार ने थाना प्रभारी संतोष कुमार से शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, आमजन की सुरक्षा, ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं, सामाजिक सौहार्द, महिला सुरक्षा और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा उनके समाधान के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही।थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नवागत थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने मीडियाकर्मियों से की औपचारिक मुलाकात एडीओ पंचायत के नेतृत्व में चला सेवा संकल्प अभियान, कस्बे में हुई विशेष साफ-सफाई 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को भारत भूषण तिवारी ने एनकाउंटर मे मार गिराया श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर...
Download App