सोनभद्र

महाकुंभ को लेकर बॉर्डर पर असामाजिक तत्वों को रोकने के लिए तलाशी अभियान तेज

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र से सटे झारखंड बॉर्डर से होकर गुजरने वाली रांची- रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव के द्वारा सवारी गाड़ियों का गहन चेकिंग अभियान प्रयागराज में लग रहे महाकुंभ में सुरक्षा की दृष्टिकोण से शासन के निर्देशानुसार किया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने मौके पर चेकिंग अभियान के दौरान कहा कि प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ के मध्येनजर उच्चाधिकारियों के द्वारा मिले दिशा निर्देश के अनुसार बॉर्डर क्षेत्र से होकर गुजर रही रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर निरंतर आने जाने वाली सवारी गाड़ियों का बारीकी के साथ तलाशी ली जा रही है इस तलाशी अभियान का मुख्य उद्देश्य महाकुंभ में जाने वाले दर्शनार्थियों को किसी भी तरह का कोई परेशानी नहीं हो, साथ ही साथ महाकुंभ में उपद्रव की नीयत से जाने वाले असामाजिक तत्वों पर भी निगरानी मुख्य रूप से रखी जा रही है ताकि श्रद्धा का यह महाकुंभ पर किसी भी तरह की कोई अनहोनी घटना ना हो सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
देव स्थल के विकास को सांसद निधि से मिलेंगे 15 लाख, आदिवासियों ने धर्म कोड के लिए भरी हुंकार 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत ब्रेकिंग....दर्दनाक सड़क हादसा, बल्कर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत। दीवार बनाने के विवाद में जमकर चले ईट पत्थर,मा बेटी घायल। धूमधाम से मनाया गया आदिवासी दिवस समारोह सीआईएसएफ इकाई ओबरा ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली भव्य बाइक रैली विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई विशाल रैली। रैली में सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री व सदर विधायक ह... मन चंगा तो कठौती में गंगा की परिकल्पना समाज हित के लिए सार्थक है - भूपेश चौबे
Download App