सोनभद्र

नहीं रहे बाबा जी-बाइक के धक्के से दुद्धी स्टैंड के चहेते ड्राइवर श्रीकांत की मौत

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र जाबर गांव में वृहस्पतिवार की देर शाम करीब छः बजे एक बाइक सवार के चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा बताया जाता है कि श्रीकांत अग्रहरि पुत्र कन्हैया अग्रहरि निवासी वार्ड नं 03 दुद्धी अपने खेत से बाहर निकलकर सड़क पर पहुँचे ही थे। उसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक सवार चन्द्रदीप 16 पुत्र सुरेश निवासी बासीन, बगरवा, करहिया ने जोरदार टक्कर मारकर गंभीर रूप से ज़ख्मी कर दिया। एक्सीडेंट में श्रीकांत के सर के पिछले हिस्से में सांघातिक चोट आई। पिछले सर के हिस्से से तेज रक्तश्राव हो रहा था। बायां पैर भी टूट गया था। घायलवस्था में श्रीकांत अग्रहरि को सीएचसी दुद्धी भेजा। जहाँ इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की दो लड़कियां व एक लड़का है। चिकित्सकों ने उक्त घटना की जानकारी मेमो के जरिए कोतवाली पुलिस को दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। श्रीकांत बहुत ही मृदुभाषी व्यवहार के संयमित जीवन गुजारने वाले ड्राइवर थे। दुद्धी स्टैंड के ड्राइवरों में उनका अव्वल स्थान था। लोग परिवार के साथ जाने के लिए अक्सर उनकी ही गाड़ी तलाशते थे। बाबा जी, हनुमान जी जैसे उपनाम से पुकारे जाने श्रीकांत ड्राइवरी पेशा में होने के बाद भी कोई नशा नहीं करते थे। उनकी सादगी के सब कायल थे। टीसीडी क्रीड़ांगन पर प्रतिदिन घंटे भर योग करना उनकी दिनचर्या में शामिल था।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व भंडारा का हुआ आयोजन विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
Download App