सोनभद्र

बीजपुर और साई बाबा वाडफनगर के बीच होगा फाइनल में मुकाबला

बीजपुर/सोनभद्र (रामजियावन गुप्ता) जरहा अजीरेश्वर धाम जरहा के ग्राउंड में चल रहे क्रिकेट महाकुंभ में बीजपुर और साई बाबा वाडफनगर का फाइनल मुकाबला रविवार को होगा। गुरुवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बीजपुर की टीम ने अपने निर्धारित12 ओवर में 7 विकेट खोकर 134 रन बनाए। जिसमे सूरज तिवारी ने 29 गेंदों पर 62 रन और प्रियांशु ने 12 गेंदों पर 40 रन बनाए वही बीजपुर की तरफ से 4विकेट लेने वाले आयुष को मैन आफ द मैच चुना गया । 135 रन के लक्ष्य का जबाब देने उतरी जीवन ज्योति नगर 96 रन ही बना पाई। बीजपुर की तरफ से आयुष चंद्रवंशी ने 13 रन देकर 3विकेट लिए। बीजपुर ने 38 रन से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल के दूसरे मुकाबले में साई बाबा वाडफनगर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 8विकेट खोकर 146 रन बनाए । 147 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी 11स्टार दुद्धी की टीम 115 रन ही बना पाई और साई बाबा वाडफनगर 31 रन से मैच को जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। नौशाद को 27रन और 2 विकेट लेने के लिए मैन आफ द मैच चुना गया।

मैच में निर्णायक की भूमिका में रमेश गुप्ता,मु.अजीज और सूरज दुबे कमेंट्री में प्रशांत कुमार और धनन्जय शर्मा स्कोरर की भूमिका शिव जायसवाल, आकाश केसरी और मुकेश कुमार ने निभाई। मैचों को सफल बनाने में मुख्य रूप से कक्कू जायसवाल, सोनू मोदनवाल,अमित जायसवाल, अतुल शर्मा, श्याम सुंदर जायसवाल की अहम भूमिका रही। मैच में धीरेंद्र जायसवाल,प्रदीप सिंह,डॉ ब्रम्हाजीत सिंह, ईश्वरी प्रसाद,प्रेमलाल,सुरबिन गुर्जर की मौजूदगी रही। फाइनल बीजपुर और साई बाबा वाडफनगर के बीच रविवार को खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शादी के चंद दिनो बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत अर्द्धनग्न अवस्था मे मिला शव पुलिस की बड़ी कारवाई बोलेरो से अवैध शराब ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा को लखनऊ में 10 मई को राष्ट्रीय खेल रत्न से किया जायेगा सम्... सड़क हादसे में महिला की मौत टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक फरार व्यापारियों की बैठक में अधूरे सड़क निर्माण कार्य को लेकर हुई चर्चा शक्तिनगर पुलिस ने गुरुद्वारा से चोरी गए धार्मिक प्रतीक चिन्ह बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार बारात मे शामिल बुजुर्ग सड़क हादसे का शिकार जिला अस्पताल मे मृत घोषित फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत
Download App